झज्जर।गांव पेलपा निवासी सिक्योरिटी गार्ड के साथ कुछ व्यक्तियों ने मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव पेलपा निवासी हेमराज ने बताया कि वह एचआईपी-2 में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 12 सितंबर को जब वह ड्यूटी पर था तो इस दौरान कंपनी के अंदर से एक आई-20 गाड़ी आई, जिसमें दो या उससे अधिक व्यक्ति थे। उन्होंने उससे गेट खोलने को कहा, जिस पर उसने कहा कि एक गेट खोला जाता है। वह एक गेट उसने खोल रखा है। इसके बाद गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने उतरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे गालियां दी। इस दौरान उसने आपत्ति दर्ज की तो उसे बुरे तरीके से मारा गया। उसने मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन कंपनी का कोई भी कर्मचारी उसे बचाने या उसकी मदद करने के लिए नहीं आया। इसके बाद वह उनसे छुड़वाकर भागने लगा तो उन्होंने उसका रास्ता रोककर उसको जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ फिर से मारपीट की। इस दौर उसकी आंखों के पास और हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना एफआईआर दर्ज कर ली है।