फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 के पार्कों का होगा विकास, 91.24 लाख रुपये होंगे खर्च

Wed, 26 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp14- सेक्टर-6 ​स्थित पार्क जहां की चाहरदीवारी ऊपर उठाकर ग्रिल लगाई जाएंगी। स्रोत-आरडब्ल्यू
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर-6 के पार्कों का स्वरूप जल्द ही बदला जाएगा। सेक्टर-एक में एक नया पार्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा विकसित पार्कों की मरम्मत का काम किया जाएगा। फिलहाल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से विकसित पार्कों की मरम्मत का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए प्राधिकरण की तरफ से ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इन पार्कों की चहारदीवारी एक फीट तक उठाई जाएगी। इसके अलावा ग्रिल लगवाई जाएगी। इसके अलावा अन्य छोटे-मोटे मरम्मत के काम भी पार्कों में करवाए जाएंगे। इस मरम्मत के काम पर 91 लाख 24 हजार 317 रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
आगामी 27 नवंबर तक प्राधिकरण ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। उसके बाद इसकी तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी। वर्क ऑर्डर जारी होने के चार माह के भीतर फर्म को यह काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन



एक पार्क की होगी भरत, अन्य में भी होंगे काम
सेक्टर-6 में अलग-अलग जगहों पर 8 पार्क हैं, जिनमें से अधिकतर में छोटे पिलर खड़े करके चारों तरफ तारों की वार्डबंदी की हुई है ताकि जानवर अंदर न घुसें। इसके अलावा चोरी का खतरा भी बना रहता है। इसके लिए अब चहारदीवारी को ऊपर उठाकर यहां पर ग्रिल लगवाई जाएंगी।


अब सेक्टर हो गए विकसितअधिकारियों की मानें तो पहले सेक्टर में बहुत कम घर होते थे। वहां पर पार्कों को बनाया गया था, लेकिन चहारदीवारी के लिए तारों की फेंसिंग की जाती थी, लेकिन अब सेक्टर विकसित हो गया है। इसके चलते अब तारों की जगह चहारदीवारी करके ग्रिल की फेंसिंग करवाई जाएगी।

सेक्टर का आरडब्ल्यूए कर रहा सहयोग
सेक्टरों के पार्कों में आरडब्ल्यूए भी पूरा सहयोग कर रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-6 के अध्यक्ष अरुण नांदल, सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जगपाल, संयुक्त सचिव जय सिंह पूनिया, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद झज्जर योगेश सिलानी, नीरज दलाल, डॉ. पुष्पेंद्र कादियान ने बताया कि सेक्टर-6 झज्जर के सभी निवासियों के सहयोग एवं प्रयासों से पार्कों की रेलिंग व पार्कों की मेंटेनेंस के काम का टेंडर होने जा रहा है। सेक्टर के लोग खुद अपने एरिया में देखभाल करते हैं और पूरा सहयोग कर रहे हैं।


सेक्टर-6 के पार्कों में विकास के काम होने हैं। फिलहाल मरम्मत का टेंडर लगाया गया है। अन्य पार्कों के विकास के लिए डीएनआईटी तैयार कर मंजूरी के लिए भेजी गई है। वर्क ऑर्डर जारी होते ही काम शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, एसडीओ हार्टिकल्चर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें