फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीबीएसई परीक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू

Fri, 16 Feb 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिलाधीश शक्ति सिंह ने सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करवाने के मद्देनजर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है। जिलाधीश शक्ति सिंह ने जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में विस्फोटक, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू तथा अन्य हथियार आदि लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला में नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं आयोजित करने के उद्देश्य से धारा 144 के तहत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी व मार्च-2024 के लिए अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 से 23 फरवरी, 2024 को सुबह 9 से सायं 2 बजे तक संचालित करवाई जानी हैं। सीनियर सेकेंडरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके सम्पन्न करवाई जाएगी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित के शेष विषयों के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संबंधित विद्यालयों में कार्यरत उन प्राध्यापकों व अध्यापकों द्वारा ली जाएगी, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें