फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस बन किया व्यापारियों को ठगने का प्रयास, बाल-बाल बचा

Fri, 16 Feb 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया, लेकिन व्यापारी की सुझबूझ के चलते वह बाल-बाल बच गया। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष ताराचंद भूटानी के पास वीरवार को व्हाट्सअप कॉल आया। इसमें फोन करने वाले ने कहा कि वह पुलिस कर्मचारी बोल रहा है। उसके बेटे ने दुराचार किया है और उसको गिरफ्तार कर लिया है। आप थाने आ जाएं। फोन पर ही व्यापारी को उसके बेटे की रोने की आवाज साफ सुनाई पड़ रही थी। थोड़ी देर बाद फोन करने वाला व्यक्ति रुपये की लेनदेन की बात करने लगा। इस नंबर से व्यापारी को फोन किया गया, उस नंबर पर किसी पुलिस कर्मचारी की फोटो लगी थी।
विज्ञापन

व्यापारी का बेटा गुरुग्राम में काम करता है। जैसे ही फोन कटा तो व्यापारी ने अपने बेटे को गुरुग्राम में फोन किया। बेटे के व्यस्त होने के कारण उसने फोन काट दिया। इससे व्यापारी और ज्यादा घबरा गया। व्यापारी ने इसकी जानकारी हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा को दी और उनकी दुकान पर पहुंचा। यहां पर व्यापारी ने फिर से अपने बेटे को फोन लगाया तो उसने फोन उठा लिया और बताया कि वह सकुशल है और उसने कुछ नहीं किया है। वह अपने काम पर था, इसलिए फोन काट रहा था। बेटे की आवाज सुनकर पिता को तसल्ली हुई। इसके बाद अध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने साइबर एसएचओ दीपक से बात की और पूरी जानकारी दी। दीपक ने बताया कि यह फ्रॉड नंबर है। ऐसे फोन से बचें। अध्यक्ष अरोड़ा ने व्यापारियों से अपील है कि इस तरह के फोन आने पर घबराएं नहीं और समझदारी का परिचय दें। नए तरह से फ्रॉड करने के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारी धैर्य से काम लें और अफरा-तफरी में किसी को पैसा नहीं दे बल्कि इसकी जानकारी पुलिस को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें