फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं की दूसरी वरीयता जारी

विज्ञापन
नेहरू कॉलेज का भवन। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए स्नातक कक्षाओं की दूसरी वरीयता सूची बुधवार शाम को जारी की। विद्यार्थी दिनभर सूची जारी होने का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर को विभाग ने सूचित किया कि सूची शाम को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी वरीयता सूची में बीए की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 100.2 फीसदी और न्यूनतम 90.8 फीसदी रही, जबकि हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 90.8 फीसदी और न्यूनतम 51.8 फीसदी रही। बीएससी नॉन मेडिकल की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 100.4 फीसदी और न्यूनतम 61.8 फीसदी रही। बीकॉम की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 95.8 फीसदी और न्यूनतम 77.8 फीसदी रही। बीएससी मेडिकल की अधिकतम कट ऑफ 62 फीसदी रही। बीबीए की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 91.2 फीसदी और न्यूनतम कट ऑफ 44.2 फीसदी रही। बीसीए की अखिल भारतीय श्रेणी की अधिकतम कट ऑफ 92.6 फीसदी व न्यूनतम 72.4 फीसदी रही। जबकि हरियाणा सामान्य वर्ग की अधिकतम कट ऑफ 70.6 फीसदी और न्यूनतम 56.4 फीसदी रही।
इस सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, 25 सितंबर तक फीस भर सकेंगे। फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भरी जा सकती है। इसके अलावा कॉलेज में कैश देकर ऑफलाइन फीस भरने का विकल्प भी दिया गया है। ऑनलाइन फीस भरने के लिए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में बीए के 111, बीएससी नॉन मेडिकल के 17, बीएससी मेडिकल के 01, बीकॉम के 05, बीसीए के 23 व बीबीए के 07 विद्यार्थियों की दूसरी मेरिट सूची जारी की गई है। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में बीए की 480, बीकॉम की 160 बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीबीए की 80 व बीसीए की 80 सीट हैं। नेहरू कॉलेज के जिन विद्यार्थियों का नाम वरीयता सूूची में आया है और वे दाखिला लेने के इच्छुक हैं, उनके सभी प्रमाण पत्रों की कॉलेज में जांच होगी और उनको अपने प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के 02 सेट कॉलेज में जमा करवाने होंगे। इसलिए विद्यार्थी अपने ऑनलाइन दाखिला फॉर्म की हार्ड कॉपी, फोटोग्राफ, सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर आएं।
दूसरी वरीयता सूची के बाद खाली सीटों को भरने के लिए दाखिला पोर्टल दोबारा खुलेगा और ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी। - डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें