फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन दान पात्रों से निकले लगभग 11 लाख

Sat, 31 Oct 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र में चढ़े दान की गिनती दूसरे दिन पूरी हो गई है। हालांकि दान पात्रों से निकले आभूषणों का पता सोमवार को चलेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को गिनती समाप्त होने तक मंदिर में रखे सभी आठ दान पात्र खोले गए, जिससे लगभग 21 लाख रुपये की राशि एकत्रित हुई।

मंदिर के पुजारियों के अनुसार इस बार भीड़ और चढ़ावे दोनों में ही बढ़ोतरी रही। बेरी के तहसीलदार कनब सिंह, पालिका सचिव सुमनलता, पालिका बिल्डिंग निरीक्षक कमलदीप खत्री की देखरेख में गिनती का कार्य हुआ।

13 अक्टूबर से प्रारंभ हुए मां के नवरात्र में इस बार बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा का अपार जनसमूह उमड़ा था। लाखों लोगों ने मां के दर्शन करते हुए अपने परिवार की मंगल कामना की दुआ भी की।
विज्ञापन


पूरे गिनती की कराई गई वीडियोग्राफी
दानपात्रों की इन राशि को गिने जाने के दौरान पार दर्श्ता बरते जाने के मद्देनजर पूरे कार्य की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। तथा उस कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है।

जिस दिन दानपात्रों की गिनती का कार्य अधूरा रह जाता था उस दिन टीम द्वारा उस कक्ष को सील कर एक गारद की तैनाती भी उसके बाहर कर दी जाती थी।

करीब दर्जन भर दान पात्रों में रखी गई है दान की राशि
नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान पात्र को 8 पात्रों में एकत्रित किया गया। जिसके लिए पालिका के कर्मचारियों के अलावा पटवारी भी यहां इसकी गिनती में दो दिन तक जुटे रहे।

बिल्डिंग निरीक्षक कमलदीप खत्री ने बताया कि मां के भक्तों द्वारा मंदिर में चढ़ाई गई नेक कमाई के रखी दान पात्रों में रखी चढ़ावे की गिनती वीरवार को बेरी तहसीलदार कनब सिंह की देख-रेख में हुई।
विज्ञापन


दान पात्रों से निकले 21 लाख रुपये की राशि को एसबीआई पटियाला बैंक में जमा करवा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें