फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में दाखिलों की दूसरी कट आफ जारी

Fri, 10 Jul 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय व वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के लिए दूसरी कट आफ लिस्ट जारी हो गई है।
विज्ञापन


जिन विद्यार्थियों का पहली सूची में नाम मिला था, वे दूसरी सूची में अपना नाम मिलने पर खुश नजर आए। महाविद्यालयों में बैचलर डिग्री कोर्स को लेकर फीस जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है।

54.4 फीसद तक का दाखिला
राजकीय महाविद्यालय ब्वायज में बीए कोर्स के लिए दूसरी सूची जारी हुई। जिसमें 63.8 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थी को पहला स्थान मिला तो 54.4 प्रतिशत वाले का नाम भी दर्ज मिला।
विज्ञापन


बीबीए कोर्स के लिए अधिकतम अंक 70 तो न्यूनतम 47.2 प्रतिशत रहे। बीएससी में 75.6 अधिकतम तो 50 प्रतिशत अंक वालों को भी दाखिले के लिए योग्य पाया गया।

बीएससी मेडिकल के लिए 76.2 उच्चतम तो 60.6 न्यूनतम प्रतिशत अंक रहे। बीकाम पास के लिए 60 प्रतिशत से लेकर 47.2 प्रतिशत तक के विद्यार्थियों को दाखिला मिला।

इसी तरह बीकाम आनर्स के लिए दूसरी सूची में भी अंक प्रतिशत बढ़े हुए रहे। यहां 72.6 प्रतिशत से लेकर 66.4 प्रतिशत तक के विद्यार्थियों का नाम सूची में मिला। इसी तरह से बीसीए 71.4 से लेकर 62.2 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों के नाम मेरिट सूची में दर्ज मिले।

वैश्य कॉलेज में 62 प्रतिशत
वहीं वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में भी दूसरी मेरिट सूची बृहस्पतिवार को जारी हुई। बीसीए प्रथम वर्ष के लिए जारी हुई सूची में 80 प्रतिशत अधिक तो 51 प्रतिशत कम अंक पाने वाली छात्राओं के नाम सूची में दर्ज मिले। बीएससी जनरल कैटेगरी के लिए 80.4 प्रतिशत अधिक तो न्यूनतम 62 प्रतिशत अंक रहे।

बीसीए कैटेगरी के लिए 64.8 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा को दाखिले के लिए योग्य पाया गया। बीकाम के लिए जनरल कैटेगरी में 83.8 प्रतिशत से लेकर 45 प्रतिशत तक अंक पाने वाली छात्राओं को दाखिला मिला। बीसी कैटेगरी में 74 प्रतिशत से लेकर 49.2 प्रतिशत तक अंक लेने वाली छात्राओं के नाम सूची में मिले।

यही नहीं एससी कैटेगरी के तहत 79.4 प्रतिशत से लेकर 59.8 अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को दाखिला मिलेगा। बीए के लिए जनरल कैटेगरी में 75 प्रतिशत तो 48 प्रतिशत कम अंक वाली छात्राओं का दूसरी सूची में नाम मिला।
विज्ञापन


बीसी कैटेगरी के लिए 77.6 व 56.2 प्रतिशत व एससी कैटेगरी के लिए 58.4 से लेकर 50 प्रतिशत तक अंक लेने वाली छात्राओं के नाम सूची में दर्ज है। प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने बताया कि दूसरी सूची में जिन छात्राओं के नाम अंकित हैं, वे 11 जुलाई तक अपनी फीस जमा करा सकते हैं। इसके बाद यदि कोई छात्रा फीस जमा कराती है तो लेट फीस की अदायगी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें