बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी में आलू-प्याज के एक व्यापारी की दुकान से 5 लाख 71 हजार चोरी करने के मामले में थाना सेक्टर-6 पुलिस ने दूसरे आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने 4 लाख 15 हजार 800 रुपये बरामद करने का दावा किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायालय ने जेल भेज दिया।
एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि जितेंद्र निवासी विकास नगर लाइनपार ने शिकायत दी थी कि सब्जी मंडी में किराये पर दुकान की हुई है। 19 जुलाई को दुकान के आगे बने टिन शेड के नीचे काउंटर में पैसे रखकर घर चला गया था। जब आकर देखा तो पैसे गायब थे।
सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की टीम ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास निवासी जयपुर राजस्थान के तौर पर की गई। आरोपी से 3 लाख 70 हजार बरामद किए। आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने 45 हजार 800 रुपये और बरामद किए।