फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंगाली जा रही ट्रेनें व यात्रियों का सामान

Thu, 07 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद से ही लगातार बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी दिखाई दे रही है। दिल्ली से सटे इस स्टेशन पर किसी तरह की कोई वारदात न हो इसको ध्यान रखते हुए पुलिस की चार टीमें हथियारों से लैस होकर कोने-कोने को खंगालने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से तो यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई दे रहे हैं। ड्रेस के अलावा सिविल में भी पुलिस अधिकारी व कर्मी गश्त कर रहे हैं। जहां अधिक भीड़भाड़ रहती है वहां पर पुलिसकर्मियों की विशेष निगरानी है।
जीआरपी थाना प्रभारी रणबीर सिंह की देखरेख में ये टीमें जांच-पड़ताल अभियान में जुटी हुई है। दिन के अलावा रात के समय गश्त बढ़ाई गई है। किसी तरह की कोई घटना न हो इसको ध्यान रखते हुए हर बंदोबस्त किए गए हैं। रेल वार्डनों की मदद से भी सुरक्षा मजबूत किया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि बार-बार अनाउंस कराकर रेल यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि यदि उन्हें कोई लावारिस सामान या फिर संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत इसकी सूचना दें। उन्होंने बताया कि दिल्ली व पंजाब की ओर आने-जाने वाली हर ट्रेनों को खंगाला जा रहा है। बोगियों में रखे सामान की जांच की जा रही है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे किसी अजनबी व्यक्ति से ज्यादा संपर्क में न रहे। उनसे खाने-पीने की चीजें लेने से बचे। साथ में उनकी बातों में न आए।
खंगाला स्टेशन
स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर यहां किसी तरह के सीसीटीवी कैमरे नहीं है। लेकिन फिर भी पुलिसकर्मी हर आने-जाने वाले व्यक्तियों पर निगाह रख रहे हैं। कहीं कोई विस्फोटक सामान या अन्य कोई नशीला पदार्थ तो लेकर नहीं चल रहा है इसको लेकर गहन जांच की जा रही है। टिकट रूम, पार्किंग स्थल, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, यार्ड सहित अन्य रेलवे परिसर पर सुरक्षा पहरा कड़ा किया हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें