झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव डीघल में डॉग एस्कॉर्ट की सहायता से सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी डीघल सहायक उप निरीक्षक अश्विंदर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीम ने डॉग एस्कॉर्ट की सहायता से गांव में संदिग्ध स्थानों पर जांच की। अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की गतिविधियों तथा अन्य गैरकानूनी कार्यों पर अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के सर्च अभियान चलाए जाते हैं।
पुलिस का प्रयास है कि युवाओं को नशे से दूर रखा जाए तथा अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने का प्रयास किया जाएगा। अपराध मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।