फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सील, बहादुरगढ़ की सुरक्षा में ढील

Tue, 24 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। किसी भी खतरे से बचने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को चारों तरफ से सील कर दिया गया है, मगर बहादुरगढ़ में सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम देखने को नहीं मिल रहे। सोमवार की रात दिल्ली से जुड़े बार्डरों पर पुलिस कर्मियों की गैर हाजिरी सुरक्षा के दावों को हवा हवाई साबित कर रही थी, तो रेलवे स्टेशन और बस अड्डा जैसे प्रमुख स्थानों के हालातों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ देश की राजधानी दिल्ली से बिलकुल सटा हुआ है। टीकरी, झाड़ोदा और निजामपुर आदि बार्डरों से बहादुरगढ़ दिल्ली से जुड़ा है। जितना खतरा दिल्ली पर मंडराता है, उतनी ही आशंका यहां पर भी बनी रहती है। गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली को तो पूरी तरह से सुरक्षा से लैस कर दिया गया है, मगर उससे सटे बहादुरगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद लचर है। सोमवार की रात सवा आठ बजे बस स्टैंड से लेकर टीकरी बार्डर तक कहीं भी नाका लगाकर वाहनों की जांच नहीं की जा रही थी। हां, सेक्टर-9 बाइपास मोड़ के पास एक पुलिस की गाड़ी जरूर खड़ी थी, मगर वहां भी जांच नहीं हो रही थी। वाहन बेरोक-टोक चलते रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें