फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: कार्यालय में कंप्यूटर के लिए भिड़े एसडीओ और एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पीडब्ल्यूडी के कार्यालय में वीरवार की सुबह एक कंप्यूटर को लेकर दो वरिष्ठ अधिकारियों में हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीरवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल रोहिल्ला और एसडीओ सुनील शर्मा के बीच एक कंप्यूटर को लेकर विवाद हो गया। बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जबरदस्त कहासुनी हो गई। एक्सईएन अनिल रोहिल्ला का कहना है कि किसी जरूरी कार्य के लिए उन्हें कंप्यूटर की जरूरत थी। उपमंडल नंबर-1 बहादुरगढ़ में कंप्यूटर रखा हुआ था्, जिससे कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा था। उसको लेने के लिए कार्यालय के बेलदार को एसडीओ सुनील शर्मा उपमंडल नंबर-1 बहादुरगढ़ के कार्यालय में भेजा गया। लेकिन एसडीओ सुनील ने कंप्यूटर देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कार्य की आवश्यकता को देखते हुए मेरे साथ यशपाल प्रांतीय उपमंडल नंबर-1 बहादुरगढ़ में कंप्यूटर को लेने गए। उन्होंने सुनील शर्मा से कहा कि डिविजन कार्यालय में कंप्यूटर की आवश्यकता है। वह कार्यालय के कार्य में बाधा न डालें। लेकिन उन्होंने मना कर दिया और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। एक्सईएन रोहिल्ला ने कहा कि कार्यालय में उस दौरान कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
आरोप है कि कार्यालय के सभी कर्मचारियों को उन्होंने कहा कि अगर वह मेरे खिलाफ गवाही देंगे तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इसकी शिकायत एक्सईएन अनिल रोहिल्ला ने थाना सेक्टर-6 पुलिस के अलावा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित रूप में दी है।
विज्ञापन

वहीं एसडीओ सुनील कुमार ने एक्सईएन अनिल रोहिल्ला पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे दो महीने से परेशान हैं और बोलने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। गले में इंफेक्शन है। इसकी शिकायत उन्होंने अपनी तरफ से थाना सेक्टर-6 पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें