फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बस की समस्या का एसडीएम ने मौके पर किया समाधान

विज्ञापन
17jjrp02- बेरी में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं  सुनती हुई एसडीएम रेणुका नांदल। स्
विज्ञापन
बेरी। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने हरियाणा राज्य परिवहन की गांव दिमाना तक बस संचालन की मांग रखी। इस दौरान एसडीएम निर्देश पर तुरंत अधिकारियों ने मौके पर बस का शेड्यूल तैयार कर ग्रामीणों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बस झज्जर बस स्टैंड से सुबह 8:05 बजे से चलकर गांव दिमाना होते हुए रोहतक जाएगी। इसी प्रकार दोपहर 12:05 बजे रोहतक बस स्टैंड से चलकर गांव दिमाना होते हुए झज्जर आएगी। मौके पर ही समस्या का समाधान होने से नागरिकों ने खुशी जाहिर की।
इसके अलावा काफी संख्या में नागरिक समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में शिकायतें सुनने के दौरान एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर शिकायतों के निदान का केंद्र बन रहे हैं। समाधान शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, वाहन पंजीकरण, अवैध कब्जे आदि शिकायतें रखी गई। इस अवसर पर एसडीओ डॉ. ऋषिपाल, एसडीई राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें