फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने लिया गेहूं खरीद का जायजा

विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : bureau
विज्ञापन
एसडीएम प्रदीप कौशिक ने मंगलवार को शहर की अनाज मंडी और आसौदा गेहूं खरीद केंद्र का दौरा किया। जायजा लेते हुए एसडीएम ने वेइंग मशीन को चेक किया और किसानों के लिए खरीद केंद्रों पर मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान मौजूद डीएफएससी अशोक शर्मा ने बताया कि अभी तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 193 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। मंगलवार से खरीदे हुए गेहूं का उठान शुरू हो जाएगा। किसानों को किसानों का खरीद हुए गेहूं का उठान होते ही पेमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एसडीएम प्रदीप कौशिक ने कहा कि मंडी में पहुंचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी दी जाएगी। किसान भी परेशानी व कट से बचने के लिए गेहूं को सुखाकर मंडी में लाएं। सरकार ने गेहूं में 12 प्रतिशत की आर्र्दता तय की है। एसडीएम ने शहर की अनाज मंडी उपरांत आसौदा खरीद केंद्र का जायजा लिया। आसौदा खरीद केंद्र पर प्रशासन ने खरीद की पूरी तैयारी कर दी है। फिलहाल आसौदा खरीद केंद्र पर गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है।
इस दौरान एसडीएम ने आसौदा में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास कुछ फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की समस्या है। एसडीएम ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी और संबंधित विभागों द्वारा उचित व नियमानुसार कदम उठाएं जाएंगे। दौरे के दौरान मार्केट कमेटी सचिव धर्मराज डांगी, एफसीआई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें