-फोटो 62 : कुलासी गांव के खेतों में भरे पानी को एसडीएम को दिखाते ग्रामीण। स्रोत सूचना विभाग
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। एसडीएम नसीब कुमार ने वीरवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर खेतों में हुए जलभराव की स्थिति का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और सरपंचो से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। एसडीएम ने लडरावण, कुलासी, आसौदा, दहकौरा, रोहद में जलभराव का जायजा लेते हुए मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि खेतों से पानी की निकासी के लिए तुरंत पंपिंग सेट और अन्य संसाधन लगाए जाएं ताकि किसानों की फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार जलभराव से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।