11jjrp04- गोरिया गांव में पंजाब के लिए एकत्रित की गई राहत सामग्री के साथ ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। पंजाब में आई बाढ़ को देखते हुए गांव गोरिया से समस्त ग्रामवासियों व सर्व समाज की तरफ से राहत सामग्री रवाना की गई। ग्रामीणों ने खाद्य सामग्री के ट्रक को रवाना किया। मंदिर परिसर में ही खाद्य सामग्री को एकत्रित कर पैकिंग की गई। उसके बाद ट्रक में लोड किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि आज पंजाब के आई आपदा को देखते हुए राहत सामग्री झज्जर से भेजी गई हैं।