फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम ने मोहल्ले का किया निरीक्षण

विज्ञापन
12जेएनडी08-छात्तर गांव का मुआयना करने पहुंचे एसडीएम रमित यादव और अन्य विभाग अ​धिकारी। स्रोत ग्र
विज्ञापन
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव छात्तर के अनुसूचित जाति मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर मंगलवार को एसडीएम रमित यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पानी और बिजली समेत अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षों से मोहल्ले में पानी और बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
मांगों को लेकर सुशील छात्तर समेत ग्रामीण पांच मई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा के निर्देश पर गठित कमेटी की बैठक आठ मई को ग्रामीणों के साथ हुई थी, जिसमें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मंगलवार को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें