फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फसल अवशेष को लेकर एसडीएम ने बुलाई बैठक

Fri, 24 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम नसीब कुमार। स्रोत कृष - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एसडीएम नसीब कुमार की अध्यक्षता में उपमंडलस्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक से बहादुरगढ़ में पराली व फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किए गए प्रयासों व कृषि विभाग द्वारा इसकी रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली।
विज्ञापन

सुनील कौशिक ने बताया कि पराली को जलाने की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक गांव में ग्राम सचिव व कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। किसानों के साथ-साथ स्कूलों में जागरूकता कैंपों का आयोजन गांव स्तर पर किया जा रहा है।

सरकार द्वारा जारी सीआरएम स्कीम के तहत 1200 रुपये प्रति एकड़ किसानों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। एसडीएम नसीब कुमार ने पंचायत विभाग व राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि गांव स्तर पर पराली व फसल अवशेषों को न जलाने के बारे में मुनादी करवाकर किसानों व आमजन को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

यदि ऐसी कोई जानकारी प्राप्त होती है तो उसे पुलिस विभाग को सूचित करके दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराएं। बैठक में पुलिस अधिकारियों को भी हिदायत दी गई कि वे इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लेकर सभी संबंधित थाना प्रबंधकों को निर्देश जारी करें।

बैठक में राजस्व विभाग से नरेश कुमार, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एईई सोनू, विषय विशेषज्ञ डॉ. महावीर मलिक, डॉ. कविता, राजीव पाल चावला, सहायक कृषि अभियंता, सुनील कुमार तकनीकी सहायक, राकेश राणा खंड कृषि अधिकारी, कार्तिक कौशिक, ग्राम सचिव कार्यालय खंड एवं पंचायत अधिकारी, नरेश कुमार इंस्पेक्टर सदर थाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें