फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम ने अधिकारियों के साथ गांव जसौर खेड़ी से कुलासी रोड का किया निरीक्षण

Thu, 19 Feb 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : अधिकारियों के साथ गांव जसौर खेड़ी से कुलासी रोड का निरीक्षण करते एसडीएम अभिनव सिवाच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ गांव जसौर खेड़ी से कुलासी रोड का दौरा कर निर्माण एवं रखरखाव कार्यों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता, साइड पटरी की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा यातायात सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क से जुड़े सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं और जहां कहीं भी मरम्मत अथवा सुधार की आवश्यकता हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।
साथ ही उन्होंने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक संकेतक एवं सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करने को भी कहा। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए ताकि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो और परियोजना समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके। उन्होंने दोहराया कि जहां पर भी सड़क उखड़ी हुई है, वहां से पैच वर्क कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश तोमर और जेई बिजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें