फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो नाले में गिरी, आठ घायल

विज्ञापन
scorpio - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
रोहतक रोड बाईपास पर वीरवार दोपहर एक स्कॉर्पियो को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी सड़क के साथ से गुजर रहे गंदे पानी की निकासी के नाले में जा गिरी। घटना में गाड़ी में सवार आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल कबलाना गांव के हैं, जो बरहाना गांव में एक शादी समारोह में भात की रस्म अदा करने के लिए गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। घायलों ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करवाने से भी इंकार कर दिया है। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कबलाना गांव निवासी अजित पुत्र ओमप्रकाश, जयबीर पुत्र सतबीर, जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश, दिपांशु पुत्र कुलदीप, देव, अजय पुत्र संदीप, संदीप पुत्र सुलतान व नवदीप पुत्र ऋषिपाल एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर बरहाना गांव में एक शादी समारोह में भात की रस्म अदा करने के लिए जा रहे थे। जब वे झज्जर बाईपास पर पहुंचे तो रोहतक तरफ मुड़ने से पहले ही एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होते हुए सड़क के साथ नाले में जा गिरी। घटना में गाड़ी में सवार उक्त आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को राहगीरों और एंबुलेंस की सहायता से सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर उन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें