फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, बच्चों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
19jjrp22- पुरानी तहसील रोड पर स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार करते बच्चे और अ​भिभावक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सर्दी की छुट्टियों के बाद सोमवार को सरकारी व निजी स्कूल खुल गए। स्कूल जाने को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। हालांकि, छोटी कक्षाओं के बच्चे मशक्कत के बाद स्कूल गए क्योंकि वह कई दिनों के बाद भी स्कूल जाने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

कई स्कूलों में छुट्टियों के बाद प्री परीक्षाएं भी शुरू की गई। इसके चलते बच्चे पहले से ही इसकी तैयारी करके गए थे। छुट्टियों के दौरान दिए गए गृह कार्य को भी शिक्षकों ने चेक किया। दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं भी 22 जनवरी से होंगी। शिक्षा विभाग की तरफ से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में प्री-बोर्ड के अलावा वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में सभी स्कूल मुखियाओं को तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

19jjrp22- पुरानी तहसील रोड पर स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार करते बच्चे और अभिभावक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें