झज्जर। कच्चा बेरी रोड स्थित मिनी बाइपास के पास सुबह एक स्कूल बस और एक डंपर खराब हो गए। इससे वहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार की सुबह एक निजी स्कूल की बस बच्चों को स्कूल लेकर जाने के लिए निकली थी। जब वह बेरी गेट की तरफ से मिनी बाइपास की तरफ जा रही थी तो बस का टायर खराब हो गया।
इस दौरान बच्चों को किसी अन्य बस के माध्यम से स्कूल पहुंचाया गया। वहीं एक डंपर मिनी बाइपास से बेरी गेट की तरफ जा रहा था। बेरी गेट की तरफ मुड़ते ही डंपर का टायर खराब हो गया।
बस और डंपर के बीच आने-जाने के लिए बहुत कम जगह बची थी, जिस कारण वहां से आने-जाने वाले बड़े वाहन चालकों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक परेशानियां हुईं। बस और डंपर के ठीक होने के बाद व्यवस्था सामान्य हो पाईं।