झज्जर-रेवाड़ी रोड पर बुधवार को एक स्कूल की बस और आटो की भिड़ंत हो गई। आटो में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि छह अन्य सवारियों को चोटें आई है। बुधवार सुबह झज्जर-रेवाड़ी रोड पर एक स्कूली बस और सवारियों से भरी ऑटों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद ऑटो में सवार नवीन पुत्र राजबीर निवासी खुड्डन की मौत हो गई। जबकि उसका साथी धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा ऑटो में सवार राजसिंह पुत्र रामकुवार, प्रीति पत्नी देवेंद्र झज्जर, पूजा पुत्री रामबीर रायपुर, सीमा पत्नी सुशील बहादुरगढ़, राजवंती पुत्री जोगेंद्र रायपुर घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टि दे दी गई।
महिला ने लगाई आग
वहीं गांव अमादलपुर में कोमल नामक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते आग लगा ली। आग लगने से कोमल गंभीर रूप से झुलस गई है। गंभीर हालत में कोमल को नागरिक अस्पताल झज्जर से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।