फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संस्कारम स्कूल में छात्रवृति परीक्षा का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। संस्कारम स्कूल खातीवास में रविवार को छात्रवृति परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में 5786 विद्यार्थियों ने भाग लेकर इसे महाकुंभ का रूप दे दिया। हजारों की संख्या में विद्यार्थी और सैकड़ों की तादाद में अभिभावकों के आगमन से विद्यालय परिसर खचाखच भर गया। छात्रवृति परीक्षा के साथ ही कॅरियर काउंसलिंग सेशन में कर्नल छिकारा ने विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह से वह एनडीए, एम्स, आईआईटी, एनआईआईटी में अपना चयन करा सकते हैं जिसके लिए संस्कारम समूह जाना जाता है। कहा कि गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थी भी अच्छे संस्थान से अनुभवी अध्यापकों के मार्गदर्शन में पढ़ने का मौका पा सकेंगे। केवल छात्रवृत्ति ही नहीं प्रति भावना विद्यार्थियों को बिना शुल्क के भी पढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर प्रति छात्र 2000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृति की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें