फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लंदन में सम्मान मिलने पर परनाला में सतीश नंबरदार का स्वागत

Sun, 05 Jul 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 90 : परनाला गांव में सतीश नंबरदार का स्वागत करते सरपंच एसोसिएशन के प्रधान व अन्य। स्रोत स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। गांव परनाला में नंबरदार एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश नंबरदार का राठी खाप के प्रधान रणबीर राठी, सरपंच अशोक राठी तथा ग्रामीणों ने स्वागत किया। हाल ही में लंदन में आयोजित ग्लोबल ब्रांड एंड लीडरशिप कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स-2026 के दौरान उन्हें सोशल वर्कर ऑफ द ईयर अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था।
गांव परनाला में पहुंचने पर सतीश राठी नंबरदार का नोटों व फूल मालाओं और शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल सतीश राठी नंबरदार का नहीं, बल्कि पूरे बहादुरगढ़ क्षेत्र, हरियाणा और देश का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह उपलब्धि समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान सतीश नंबरदार ने स्वागत में मिली नोटों की माला के साथ अतिरिक्त धनराशि राठी खाप के चबूतरे को भेंट की। ग्रामीणों ने उनके पिता स्व. चौ. मांगेराम नंबरदार पूर्व मंत्री को भी याद किया। इस मौके पर राजकुमार राठी 5 पाना, ओमप्रकाश, प्रीतम, राजा फौजी, सचिन, रामकरण, जगबीर, जोगी, राजेश सरपंच, चौधरी बलबीर सिंह राठी, जयकवार राठी, धर्म सिंह नंबरदार, उमेद सिंह नंबरदार, कृष्ण राठी, जय भगवान नंबरदार, जोगिंद्र नंबरदार, एडवोकेट गौरव राठी, पंकज राठौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें