फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना मिट्टी के पानी में सब्जियां उगा रहे सर्वजीत सिंह धनखड़

विज्ञापन
22jjrp26- किसान सर्वजीत सिंह धनखड़।
विज्ञापन
झज्जर। अब तक आपने मिट्टी में फल और सब्जियां उगते देखा होगा लेकिन झज्जर के एक किसान पानी में फल और सब्जियां उगाते हैं। बीड सुनारवाला गांव निवासी सर्वजीत सिंह धनखड़ हाईड्रो पोनिक विधि के जरिये पानी में सब्जी और फल उगाते हैं जिसमें कैमिकल, फर्जिलाइजर, मिट्टी की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन

वह पिछले कई सालों से ऐसा कर रहे हैं और अलग-अलग तरह की वैरायटी ले रहे हैं। इसमें वह लैटूस और कैल यानी सलाद पत्ता को पानी में उगाने का काम करते हैं। इसका प्रयोग थ्री या फाइव स्टार होटलों में सलाद में किया जाता है। यह बहुत न्यूट्रीशियस होता है। उन्होंने लैटूस की अलग-अलग तीन वैरायटी उगा रखी हैं।
इसमें अल्ट्रा वायलट यानी यूवी लाइट लगानी पड़ती है जो एक तरह से सनलाइट का काम करती है। इससे फसल की ग्रोथ ज्यादा जल्दी होती है। इसमें पानी की पीएच, टीडीएस सैट करने पड़ते हैं। मल्टी न्यूट्रिशियन हर फसल के अनुसार अलग-अलग रहते हैं। किसान दिवस पर एचएयू में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सर्वजीत सिंह धनखड़ को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


25 एकड़ में फल, सब्जी उगा रहे
सर्वजीत के पास लगभग 100 एकड़ जमीन है जिसमें से 25 एकड़ में फसल, सब्जी के अलावा गेहूं, सरसों उगाते हैं। यह फसलें सभी तरह से ऑर्गेनिक होती हैं। उन्होंने साढ़े 9 एकड़ में बाग लगाया हुआ है जिसमें अमरूद, किन्नू, माल्टा, मौसमी, नींबू लगाए हुए हैं। इसी प्रकार से पुराना गेहूं 306 वैरायटी भी लगाई हुई है। साथ ही सरसों आरएच-30 की वैरायटी लगा रखी है।

एडवांस होती है बुकिंग
सर्वजीत ने बताया कि वह अपनी किसी भी फसल को बाजार में नहीं बेचते बल्कि उनके नियमित ग्राहक हैं जो फसल होने के दौरान पहले से ही एडवांस बुकिंग कर लेते हैं। वह हर फसल चाहे फल, सब्जी, गेहूं, चना या सरसों हो उसे आर्गेनिक ही उगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें