बहादुरगढ़। सार्थक परिवार ने सेक्टर-9 ए के सामुदायिक भवन स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में एकत्रित होकर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। समिति अध्यक्ष एनएस कपूर ने कार्यक्रम में सचिव वजीर सिंह दहिया सहित कई वक्ताओं ने सबको इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को अपनी सकारात्मक सोच के माध्यम से परिवार, समाज व देश के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी और सुदेश संदूजा ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से सार्थकता का संदेश दिया। इस मौके पर महासिंह सैनी भी मौजूद रहे।