फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News:  बादली में सरंपच एसोसिएशन ने बीडीपीओ कार्यालय पर लगाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। सरपंच ब्लॉक एसोसिएशन ने बादली के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पर ताला लगाकर ई टेंडरिंग का विरोध जताया है। एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान संदीप पेलपा की अध्यक्षता में खंड कार्यालय पर ताला लगाकर दो घंटे तक रोष जताया। उन्होंने सरकार व पंचायत मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की बाद में एएसपी अमित यशवर्धन ने मौके पर पहुंचकर सरपंचों को समझाते हुए ताला खुलवाया।
विज्ञापन

वीरवार को करीब 12 बजे खंड के अधिकतर सरपंच खंड कार्यालय पर इकट्ठा हो गए। बीडीपीओ कार्यालय को ताला लगाने के बाद बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने संदीप पेलपा की अगुवाई में सरकार विरोधी नारे लगाए और खंड कार्यालय के समक्ष बैठ गए। संदीप पेलपा ने बताया कि ई-टेंडरिंग व राइट टु रिकॉल का विरोध पूरे प्रदेश में हो रहा है। सरकार का यह कदम सरपंचों के हकों को दबाने वाला है। सरपंचों को गांवों में पहले की तरह काम करने का हक दिया जाए। पंचायत मंत्री आए दिन सरपंचों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर राइट टु रिकॉल की धमकी देते हैं। जिसका खंड बादली एसोसिएशन विरोध करती है। उन्होंने सरकार व पंचायत मंत्री से मांग करते हुए कहा कि सरपंचों पर लगाई गई दो लाख रुपये तक के कार्य की शर्त को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को ग्राम पंचायतों के हकों पर इस तरह की बाधा नहीं लगानी चाहिए और विकास करने का स्वतंत्र अधिकार देना चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजयपाल लुकसर सहित काफी संख्या में सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें