बहादुरगढ़। विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा से चंडीगढ़ में मिलकर बहादुरगढ़ हल्के के विभिन्न गांवों के सरपंचो ने विकास कार्य को लेकर चर्चा करके समाधान की मांग की। मुकुंदपुर गांव के सरपंच सुमित छिकारा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में काफी विकास कार्य लंबित हैं, जिनको पूरा करवाने के लिए मंत्री महिपाल ढांडा से सरपंचों ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने मंत्री से मांग की कि गांव मुकुंदपुर के रास्ते को पक्का करवाया जाए, गांव में मेन द्वार का निर्माण कराने की सहित कई मांग की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के भाई चरणजीत, अशोक राठी परनाला, जितेंद्र उर्फ काला बामनोली, मोहित बराही, मोहन खैरपुर आदि मौजूद रहे।