फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातनहेल में सरपंच पद के प्रत्याशी को मारी गोली

Fri, 01 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मातनहेल में बीती रात वोट मांगने निकले सरपंच पद के प्रत्याशी अजीत को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने एक के बाद एक पांच गोलियां दागी, जिनमें से एक गोली उसके दाएं कंधे में जा लगी। रात को ही परिजनों ने उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव मातनहेल में दूसरे चरण में पंचायत चुनाव होने हैं। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, साथ ही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी भी सरपंची के लिए वोट जुटाने में दिन रात एक किए हुए हैं।

गांव मातनहेल में सरपंची के चुनाव में खड़े हुए अजीत सिंह बुधवार रात को 11 बजे के करीब खंड कार्यालय के पीछे बनी ढ़ाणी में वोट की अपील करने गए थे। उनके भांजे परमजीत ने बताया कि मामा अजीत ढाणी के पास गया था। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अजीत को ललकारते हुए ताबड़ तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावरों ने पांच गोलिया चलाई, जिनमें से एक गोली अजीत के दाएं कंधे में छाती के ऊपर जा लगी।
विज्ञापन


गोलियां चलने की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान हमलावर युवक बाइक लेकर फरार हो गए। रात को ही घायल अजीत को रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां डॉक्टर विपिन ने बताया कि अजीत की हालत गंभीर है।


जांच अधिकारी थाना साल्हावास के एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 307, 34 व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें