फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरपंच एसोसिएशन ने कहा-मासूम शर्मा का नहीं होने देंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: गायक मासूम शर्मा के कार्यक्रमों के बहिष्कार का ऐलान करते सरपंच। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ बादली सरपंच एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान संदीप पेलपा ने सरपंचों की बैठक में मासूम शर्मा के बहिष्कार का फैसला लिया है। कहा कि जिले में मौसम शर्मा का कोई कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आगे कहा कि अगर कोई कार्यक्रम सफल हो गया तो वह सरपंच का पद भी छोड़ देंगे। सरपंच गांव का प्रतिनिधि होता है और सम्मानजनक पद पर होने के चलते मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। सरपंच पद का चुनाव लड़ना और प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है।
मासूम शर्मा स्टेज पर चढ़कर किसी को कुछ नहीं समझता। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो पूरे प्रदेश में महापंचायत करेंगे। बैठक में बादली ब्लॉक के सरपंच मौजूद रहे। वहीं बैठक के बाद भी वीडियो जारी कर मासूम शर्मा के खिलाफ प्रधान संदीप ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
बता दें कि वीरवार को जींद में गायक मासूम शर्मा बहन की सालगिराह पर आए थे। इस दौरान मंच से गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को उतरने के लिए कहा। पूर्व सरपंच के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। इसके बाद शुक्रवार को मासूम शर्मा के खिलाफ गांव मुआना में पंचायत की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें