फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मियावाकी मिनी जंगल में रोपे 1200 पौधे

विज्ञापन
फोटो-62: बहादुरगढ़ में पौधे लगाती महिला पुलिस व एक अन्य महिला। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-12 स्थित मियावाकी मिनी जंगल में रविवार को क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत लगभग 1200 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डीसीपी मयंक मिश्रा और नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
डीसीपी ने पौधारोपण कर नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान पौधा दौड़ का आयोजन भी किया गया जिसमें हरियाणा पुलिस के जवानों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी निभाई। पिछले सप्ताह शुरू हुई इस मुहिम के तहत अब तक कुल 3200 पौधे लगाए जा चुके हैं।
डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल करना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में चेयरपर्सन सरोज राठी मौजूद रहीं।

फोटो-62: बहादुरगढ़ में पौधे लगाती महिला पुलिस व एक अन्य महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें