फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मॉडल प्राइमरी स्कूल में किया गया पौधा रोपण

Sun, 07 Jul 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर 15 से इनेलो पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी व वार्ड नंबर-25 से नगर पार्षद रमन यादव ने किला मोहल्ला स्थित गर्वमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया। प्रांगण में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। ताकि बच्चों को शुद्ध वातावतरण मिल सके।
विज्ञापन

राठी ने पौधारोपण अभियान के दौरान कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है, जिस कारण लोगों को स्वच्छ वातावरण न मिलने के कारण अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। इसलिए हमें समय-समय पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण मेंं अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर जीपीएस मेन बाजार के मुख्य अध्यापक मुकेश कुमार, एडवोकेट विपिन प्रधान, जोगेंद्र चावला, कर्मबीर, चंद्रभान, सुनीता, सुशीला, कुसुम, रेणु, सरोज डागर, विजयलक्ष्मी, रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें