फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संत निरंकारी सत्संग भवन व नीमा ने की सफाई

Mon, 23 Dec 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास गौरैया साइट पर एकत्रित संगठनों के पदाधिकारी व सदस्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गौरैया साइट पर बने सबसे बड़े फॉरेस्ट में रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन बहादुरगढ़ और नीमा ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत पौधों की निराई, गुड़ाई, पानी देना और उनमें खाद देने का कार्य किया गया। इस अभियान में संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति, क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी अपना योगदान दिया। निरंकारी मिशन और नीमा बहादुरगढ के पदाधिकारियों ने बताया कि जब भी मौका मिले हमें प्रकृति के लिए समय निकालना चाहिए। इस प्रकार के अभियानों से जागरूकता के साथ साथ हरित क्षेत्र में भी वृद्धि होती है।सरकार को भी आगे आकर पर्यावरण संरक्षण के लिए धरातल पर और अधिक प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें