फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: जाटलैंड में कांग्रेस का ओबीसी पर दांव, हुड्डा गुट के संजय यादव को बनाया जिलाध्यक्ष

Wed, 13 Aug 2025 09:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

संजय यादव का जन्म 2 सितंबर 1980 में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ ही यूथ कांग्रेस को जॉइन कर लिया था। वहीं संजय यादव के परिवार में उनके दो बड़े भाई दलीप और जगदीश हैं।
विज्ञापन
संजय यादव - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी हैं। कांग्रेस ने जाट लैंड में ओबीसी पर दांव खेला हैं। कांग्रेस ने सिलानी गेट कच्चा बाबरा रोड निवासी संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाया हैं। संजय हुड्डा गुट से आते हैं।
विज्ञापन



44 साल के संजय यादव पिछले 26 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में ही यूथ कांग्रेस जॉइन कर ली थी और तब से लगातार कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उनका पूरा परिवार शुरू से ही कांग्रेस पार्टी से ही जुड़ा हुआ है। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संजय यादव ने पार्टी के बड़े पदाधिकारियों व नेताओं का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वे उस पर खरा उतरेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। संजय यादव का जन्म 2 सितंबर 1980 में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ ही यूथ कांग्रेस को जॉइन कर लिया था। वहीं संजय यादव के परिवार में उनके दो बड़े भाई दलीप और जगदीश हैं। संजय यादव का कोई भी बड़ा कारोबार नहीं है और वे खेती बाड़ी का काम करते हैं। छोटी सी उम्र से ही संजय ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में आना जाना शुरू कर दिया था। संजय यादव ने कहा कि जो आज जिम्मेदारी पार्टी हाइकमान की ओर से सौंपी गई है उसका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें