साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल स्थित अनाज मंडी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र सुहाग ने की। बैठक में सर्व समिति से कैप्टन संजय सुहाग को मातनहेल मंडल का महासचिव बनाया गया और सुरेंद्र उर्फ सोनू निवासी सासरौली को मातनहेल मंडल का सचिव बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से मनीष शर्मा प्रभारी मातनहेल मंडल मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व जिला महामंत्री अनिल मातनहेल, पूर्व मंडल महामंत्री जगदीश पहलवान, डाक्टर राजपाल सुहाग, प्रदीप सुहाग, संदीप सुहाग, बलवान सिंह फौजी, नरेंद्र मंडल महामंत्री मौजूद रहे। संवाद