फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को संसद घेराव करेगी महिला कांग्रेस : पूनम पंडित

Sun, 21 Jul 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी पूनम पंडित ने बताया कि 29 जुलाई को महिला कांग्रेस संसद का घेराव करेगी। वह अनाज मंडी में बादली के विधायक के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर बादली के विधायक कुलदीप वत्स मौजूद रहे। पूनम पंडित ने बताया कि संसद घेराव कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा नेतृत्व करेंगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि संसद घेराव कार्यक्रम को रोकने का काम नहीं किया जाए।उन्होंने कहा कि महिला ममतामयी भी और काली का रूप, जिसे जो देखना हो वहीं दिखेगा। सरकार ने किसानों को बरगलाकर धरने से उठाया। अब फिर किसानाें का उग्र रूप दिखाई दे सकता है। भाजपा द्वारा कांग्रेस के दस साल का हिसाब मांगने के सवाल पर भी पूनम पंडित ने कहा कि सवाल का जवाब सवाल नहीं होता। फिलहाल कांग्रेस विपक्षी पार्टी हे। भाजपा अपने दस साल का हिसाब दें। बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि भाजपा के इशारे पर विपक्षियों को निशाना बनाया जा रहा है। जहां-जहां चुनाव नजदीक आते हैं, वहां पर भाजपा दबाव की राजनीति करने का काम करती है। कहीं न कहीं विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें