फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, शहर में कूड़े का उठान शुरू

Thu, 14 May 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ के रोहतक-दिल्ली रोड से कूड़े का उठान करती जेसीबी। स्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारियों की 14 दिनों से चल रही हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होते ही शाम को सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। नगर परिषद की टीमों ने विभिन्न वार्डों, बाजारों और कॉलोनियों में सफाई अभियान शुरू किया। पहले दिन करीब 300 टन कूड़ा उठाया गया जबकि शहर में अभी भी लगभग 1600 टन कूड़ा जमा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


लगातार दो सप्ताह तक सफाई व्यवस्था ठप रहने से शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजारों, सड़कों और गलियों में कूड़े के ढेर लग गए थे जिससे बदबू फैलने लगी थी और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया था। कई स्थानों पर लोग कूड़ेदान की बजाय सीधे सड़क पर कूड़ा डालने लगे थे जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के बहादुरगढ़ प्रधान राजेश बालगुहेर ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारियों ने सफाई कार्य शुरू कर दिया है। प्राथमिकता पर उन क्षेत्रों में सफाई कराई जा रही है जहां सबसे अधिक कूड़ा जमा है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में पूरे शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेशभर में चल रही सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को रोहतक में आयोजित प्रदेश स्तरीय कन्वेंशन के बाद स्थगित करने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि सरकार के साथ हुई वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनी है। सरकार को 30 जून तक मांगों को लागू करने का समय दिया गया है। यदि तय समय तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 1 जुलाई से दोबारा हड़ताल शुरू की जाएगी। हड़ताल समाप्त होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है और जल्द सफाई व्यवस्था पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें