फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, 200 टन कूड़ा उठाया

Mon, 02 Mar 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-62:बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के पास से कूड़े का उठान करती जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ठेके के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारियों की दो दिन से जारी हड़ताल आखिरकार रविवार को समाप्त हो गई। इकसे बाद शहर में कूड़ा उठान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। नगर परिषद की टीमों ने दिनभर अभियान चलाकर करीब 200 टन कूड़ा उठाने का दावा किया है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों और प्रमुख सड़कों पर विशेष फोकस किया गया ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि शाम तक अधिकांश स्थानों से कूड़ा साफ कर लिया गया।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी टीमें पूरी क्षमता से कार्य में जुट गई हैं। हमने प्राथमिकता के आधार पर अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सफाई करवाई है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें