फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी, एफआईआर पर रोष

Thu, 03 Sep 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-61: बहादुरगढ़ में मस्जिद मोहल्ले में सफाई करते सामाजिक संगठनों के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार को 29वें दिन भी जारी रही। प्रशासन के लाठीचार्ज और एफआईआर दर्ज होने से हड़ताली कर्मचारियों में रोष है। यूनियन पदाधिकारियों ने एफआईआर की जानकारी राज्य कार्यकारिणी को दे दी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने गुरुवार को शांतिपूर्वक धरना देते हुए अपनी मांगों को दोहराया। नागरिक अस्पताल के पास कूड़ा उठाने के दौरान मंगलवार रात को पुलिस और सफाई कर्मचारियों के बीच झड़प हुई थी। इस मामले में करीब 40 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें 21 नामजद हैं। हड़ताल 6 अगस्त से चल रही है, लेकिन सरकार ने अब तक मांगों पर कोई पत्र जारी नहीं किया। संगठन को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया है। उधर, कई स्थानों पर लोग अब भी कूड़ा जला रहे हैं।
यूनियन की मुख्य मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना शामिल है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना और हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसले लागू करना भी इनकी मांगें हैं। एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर बनी सहमति के पत्र जारी करना भी शामिल है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश बालगुहेर और वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम भी मौजूद रहे। महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सहसचिव होशियार सिंह दरोगा और ऑडिटर सुनील भी शामिल थे। जन्माष्टमी और गणेश महोत्सव को देखते हुए मस्जिद मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान चलाया। प्रधान राजेश से अनुमति लेकर अमित गुप्ता, त्रिलोक राणा और विजय राणा समेत अन्य लोगों ने मंदिर व आसपास के क्षेत्र की सफाई की तथा जमा कूड़ा भी उठवाया। लोगों ने सफाई अभियान चलाने की अनुमति देने के लिए प्रधान राजेश का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें