फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Thu, 30 Jan 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन माह के बकाया वेतन को लेकर ठेकेदार के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारी लगातार रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिनों से बहादुरगढ़ में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी कर्मचारियों ने सरकार और नप अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश, शिव कुमार, अनिल, विनोद विशाल, आकाश व मुकेश ने कहा कि सैंकड़ों सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब भी वे ठेकेदार से वेतन की मांग करते हैं तो आज कल का आश्वासन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पीएफ और ईएसआई का पैसा तो उनके वेतन से काटा जा रहा है, मगर कुछ का पीएफ जमा हो रहा है तो कुछ का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें