फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जलाई प्रतियां, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की यादव धर्मशाला से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पत्र की प्रतियां भी जलाई। सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर चेयरमैन जिले सिंह सैनी व सचिव राजेश मेहता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन भत्ता नहीं देने को लेकर नारेबाजी की गई। आगामी दिनों में प्रदेश में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। कई बार सरकार के प्रतिनिधियों से सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रामवीर सिंह ने बताया कि उनका सफाई कर्मचारियों को पूरा समर्थन है और जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, उनके धरने प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ का समर्थन जारी रहेगा।


नप चेयरमैन आप नेता श्याम सिलाना से बोले, राजनीति मत करो
सफाई कर्मचारी शुक्रवार जब नगर परिषद के सचिव राजेश मेहता को मांगों को ज्ञापन सौंप रहे थे तभी नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी आ गए। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता श्याम सिलाना से कहा कि यहां राजनीति न करें। कर्मचारी उनके अपने भाई हैं। यदि वह उनकी मांगों को मनवाना चाहते हैं तो डीसी, डीएमसी को लघु सचिवालय में जाकर ज्ञापन दें। इस पर आप नेता ने कहा कि आप भी जनता के प्रतिनिधि है। आप कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें