बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ प्रदेशाध्यक्ष व ग्रेटर बहादुरगढ़ संघर्ष समिति अध्यक्ष सतीश छिकारा और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने 13 गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को क्षेत्र के विकास की प्लानिंग के प्रति जागरूक किया।
समिति अध्यक्ष छिकारा ने बहादुरगढ़ को ग्रेटर बहादुरगढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, उत्तरी बाईपास से लेकर सोहटी आईएमटी तक 300 फीट का सीधा रोड बीचों बीच बने। ताकि उसका जुड़ाव चंडीगढ़-दिल्ली हाइवे तक हो सके। सड़क के दोनों तरफ व्यवसायिक व रिहायशी सेक्टरों की प्लानिंग हो और गांव के लाल डोरे बढ़ाए जाने चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष छिकारा ने कहा कि इस तरह की प्लानिंग से पूरे बहादुरगढ़ का चहुमुंखी विकास होगा और अवैध कालोनियों से पीछा छूटेगा। आने वाले पीढ़ियों का भविष्य सुधरेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष बलजीत आर्य, सरदार सिंह, धर्मपाल खत्री, महासचिव ऋषि भारद्वाज आसौदा, सचिव धर्मबीर दरोगा, प्रीत सिंह छिल्लर, बिजेंद्र नम्बरदार, संयुक्त सचिव महताब सिंह, शमशेर सिंह, कोषाध्यक्ष जयंत शर्मा, पुरुषोतम छिकारा, सरपंच काला बामनौली, अशोक परनाला, मोहित छिल्लर बराही, सुमित मुकुंदपुर, मनीष लडरावन, हवा सिंह कुलासी, लाला निलौठी, वीरेंद्र जसौर, अनिल खेड़ी, आश्विन लोहारहेड़ी, रवि आसौदा, मास्टर राज सिंह सांखोल, विक्की कानोंदा, मोहन पंडित खैरपुर, कार्यकारिणी सदस्य मनोज जसौर खेड़ी, प्रवीण बराही मौजूद रहे।