-फोटो 51 : वाल्मीकि रामायाण आधारित परीक्षा देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। सनातन रक्षा दल की ओर से भगवान परशुराम मंदिर में वाल्मीकि रामायण आधारित परीक्षा आयोजित की गई। तीन आयु वर्ग बच्चों को अलग-अलग प्रश्न पत्र दिए गए। उत्तर सीट पर बच्चों से नाम, पता, आयु लिखवाया गया। परीक्षा से पहले भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित माला और पुष्प अर्पित किए गए। इसमें आयोजकों के साथ अभिभावकों ने भी भगवान राम का उद्घोष किया।
परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर ओएमआर सीट पर दिए। सनातन रक्षा दल से नागेंद्र लाकड़ा, अश्वनी कुमार बराही, सुशील भारद्वाज, कांता दलाल, राकेश शर्मा, नरेश राठी, पूजा, रितु, चिंकी, हरीश, पंकज और भगवान परशुराम मंदिर अध्यक्ष राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।