फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीके नायडू ट्रॉफी में सम्मी कादयान ने झटके दो विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बेरी निवासी सम्मी कादयान ने अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लीग मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में योगदान दिया। रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में सम्मी ने पहली पारी में दो विकेट हासिल किए। वहीं बल्लेबाजी करते हुए एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए।
विज्ञापन

कर्नाटक की टीम ने पहली पारी में 383 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा की टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई। फॉलोऑन मिलने के बाद हरियाणा ने दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 97 रन बना लिए थे। इस समय हरियाणा की टीम कर्नाटक से 208 रन पीछे थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें