फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-समस्याओं के त्वरित समाधान में समाधान शिविर अहम कड़ी : एसडीएम

विज्ञापन
-फोटो 57 : समाधान शिविर में एसडीएम नसीब कुमार जन शिकायतें सुनते हुए। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देशन में उपमंडल प्रशासन की ओर से नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में नागरिकों की विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की गई।
विज्ञापन

एसडीएम नसीब कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, नगर परिषद आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। उन्होंने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों को समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रदान करना है।
विज्ञापन

फोटो 57 : समाधान शिविर में एसडीएम नसीब कुमार जन शिकायतें सुनते हुए। स्रोत सूचना विभाग


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें