फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह राठी को किया नमन

Fri, 28 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करती चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह राठी स्मारक पर वीरवार को उनकी शहादत को याद किया गया। सभा में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पार्षद राजेश तंवर, मनमोहित गुप्ता, सोमपाल, धर्मवीर सिंह कादयान, पवन कोच, महेंद्र, संदीप समेत अन्य उपस्थित रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर होशियार सिंह राठी की शहादत को सदैव याद रखा जाएगा और उनका नाम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि ब्रिगेडियर होशियार सिंह राठी भारत माता के उन वीर सपूतों में से हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर कर सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन






उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन बलिदान करने वाले ऐसे योद्धाओं को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। बहादुरगढ़ जैसे शहर के लिए यह गर्व की बात है कि यहां से निकलकर एक वीर सपूत ने देश की खातिर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। हम सबकी जिम्मेदारी है कि शहीदों की शहादत को केवल स्मरण न करें, बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर देश, समाज और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान बनें। चेयरपर्सन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रभक्ति और त्याग की उस भावना को आत्मसात करें जो शहीदों ने अपने जीवन से सिखाई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहीदों की स्मृति को संरक्षित रखने और उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों को निरंतर बढ़ावा देती रहेगी।
विज्ञापन




-फोटो 59 : शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करती चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य। विज्ञप्ति



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें