फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्लोगन लेखन में साक्षी ने बाजी मारी

Wed, 28 Aug 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य परिषद के तत्वाधान में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पायल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका दलाल तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष श्रीकिशन चाहर के निर्देशन में अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. मीनू कुमारी और डॉ. जयप्रकाश ने किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. कुलदीप और शिव शंकर ने निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया और जनसंचार प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें