फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक से मारपीट कर सोने की चैन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गुरुग्राम के पटौदी से अपने मामा के घर मांडौठी गांव मेें आए एक युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने उसके गले से सोने की चैन भी झपट ली। शिकायत पर मांडोठी चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लोकेश कुमार निवासी खोड़ पटौदी, गुरुग्राम ने बताया है कि 25 अगस्त को वह अपने मामा के घर मांडोठी गांव में आया था। बड़े मामा राजपाल का लड़का संदीप, मेरे छोटे मामा धर्मपाल के घर के बाहर आया और बिना किसी वजह मुझे व मेरी मामी सुनीता को गालियां देने लगा। संदीप ने धक्का मारकर घर का दरवाजा खोल दिया और पास के मकान से डंडा लेकर आया। उसके साथ दो-तीन अन्य युवक भी थे। लोकेश ने बताया कि जब वह दरवाजा खोलने के लिए आया तो संदीप ने हाथ में लिए हुए डंडे से उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे चोटें आई। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि संदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए। इस दौरान उन्होंने उसकी सोने की चैन भी छीन ली। उसे चोटिल अवस्था में बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें