फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 200 मीटर दौड़ में साक्षी व कुश्ती में लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण

Sat, 01 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
31jjrp10- धांधलान के सरकारी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता मुख्याति​थि के साथ। स्रोत-आय
विज्ञापन
बेरी। माय भारत केंद्र झज्जर के तत्वावधान में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया और इंडेप्थ विजन फाउंडेशन की तरफ से दो दिवसीय बेरी ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांधलान में किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल गोच्छी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांधलान की टीम उपविजेता रही। 200 मीटर दौड़ में साक्षी ने व कुश्ती वर्ग में लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांधलान की टीम विजेता रही जबकि ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल गोच्छी की टीम उपविजेता बनी।
200 मीटर दौड़ में अभय ने व कुश्ती में अरमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। पूर्व आर्मी अधिकारी सोमबीर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं और छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक, कोच सचिन कौशिक, अनुज दलाल और कोच गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें